मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार संचालक नीरज सिंह गिरफ्तार, अब तक 9 आरोपी गिरफ्त में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड की जांच में विशेष जांच दल (SIT) को बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने राजस्थान में कार्रवाई करते हुए डीडी बार संचालक और भाजपा से जुड़े व्यवसायी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नीरज सिंह अपने बेटे आदित्य के साथ राजस्थान स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। एसआईटी की टीम पहले से सादे कपड़ों में इलाके में मौजूद थी और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। मंदिर परिसर से निकलने के बाद टीम ने उनका पीछा किया और करीब दो किलोमीटर दूर उनकी कार को घेरकर हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद उनकी पत्नी संध्या सिंह राजस्थान के लिए रवाना हो गईं।

ओडिशा से मैनेजर समेत चार और गिरफ्तार

जांच के दौरान एसआईटी ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अमित लोहार और उसके मामा लखिंदर को भी हिरासत में लिया गया है। इन नई गिरफ्तारियों के बाद हिमांशु सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जांच एजेंसियों का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अग्रिम जमानत याचिका हुई अप्रासंगिक

नीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वतः निष्प्रभावी हो गई है। इस याचिका पर सोमवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सुनवाई प्रस्तावित थी। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अग्रिम जमानत की याचिका का महत्व समाप्त हो जाता है और आरोपी को नियमित जमानत के लिए अदालत में आवेदन करना होता है।

यह भी पढ़ें: प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में शूटर शिवराज राम घायल

पत्नी की याचिकाएं अभी लंबित

दूसरी ओर, नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह की ओर से दायर दो याचिकाएं अभी भी अदालत में लंबित हैं। इनमें पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को रिलीज करने तथा कथित रूप से बिना सर्च वारंट घर पर छापेमारी किए जाने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्या की साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment