मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

टाटा जू में बाघिन सुनैना ने 3 शावकों को दिया जन्म, 19 अक्टूबर तक भेजें नामों के सुझाव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों का माहौल है। बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। इनके जन्म के साथ चिड़ियाघर में बाघों की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पहली बार मां बनी सुनैना और बाघ रुद्र के इन शावकों की देखभाल चिकित्सकीय निगरानी में की जा रही है।

पहली बार मां बनी सुनैना, रुद्र है तीनों शावकों का पिता

चिड़ियाघर प्रबंधन ने चिकित्सकीय निगरानी के बाद तीनों शावकों के जन्म की जानकारी साझा की। शावकों के पिता बाघ रुद्र को पहले नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से जमशेदपुर लाया गया था। तीन नए शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ वन्यजीव प्रेमियों में भी उत्साह है।

एक मादा शावक को लगी चोट, उपचार के बाद हालत में सुधार

चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक, एक मादा शावक को मां सुनैना से अनजाने में हल्की चोट लग गई थी। जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और घाव पर टांके लगाए। उपचार के बाद शावक की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। तीनों शावकों का वजन भी दर्ज किया गया है। चोटिल मादा शावक का वजन 1.8 किलोग्राम, नर शावक का 2.9 किलोग्राम और दूसरी मादा शावक का वजन 2.53 किलोग्राम है। प्रबंधन के अनुसार, बाकी दोनों शावक स्वस्थ और सक्रिय हैं।

19 अक्टूबर तक नामों के सुझाव भेज सकते हैं शहरवासी

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन ने तीनों शावकों के नामकरण के लिए शहरवासियों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक लोग 19 अक्टूबर 2026 तक व्हाट्सऐप या संदेश के माध्यम से 9438291637 पर तीनों शावकों के नाम भेज सकते हैं। प्रबंधन की चयन समिति प्राप्त सुझावों में से तीन सर्वश्रेष्ठ नामों का चयन करेगी। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को चिड़ियाघर के नए मेहमानों के नामकरण से जोड़ना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jamshedpur News: DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

Jamshedpur News: पोटका विधायक संजीव सरदार का एक्शन, देर से पहुंचे अधिकारी तो मुख्य द्वार पर लगाई कुर्सी

जमशेदपुर : कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिला मवेशी के बच्चे का शव, टेल्को की महानंद बस्ती में हंगामा

जमशेदपुर : सहारा सिटी नाबालिग दुष्कर्म मामले में 21 आरोपी बरी, पूर्व DSP और थाना प्रभारी को राहत

जमशेदपुर के तीन थानों को मिले नए प्रभारी, फागुनी पासवान सीतारामडेरा तो मंटू कुमार बने बिरसानगर के थानेदार

Jamshedpur News: गोलमुरी बैंक डकैती में पांच संदिग्धों की तलाश तेज, बिहार-बंगाल में छापेमारी; 10 लाख का इनाम

Leave a Comment