मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में शूटर शिवराज राम घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा को मुठभेड़ में घायल कर दिया। यह कार्रवाई रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में की गई।पुलिस के अनुसार, भुरकुंडा स्थित रिवरसाइड इलाके में बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय परिसर के समीप संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उसका इलाज जारी है।

चार पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने चार पिस्टल, करीब पांच दर्जन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच की जा रही है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शिवराज राम पहले कथित रूप से राहुल दुबे गैंग से जुड़ा रहा है और वर्तमान में प्रिंस खान गैंग के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के आवास पर समर्थकों की भीड़, बोले- हम करेंगे मंत्री की सुरक्षा

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मुकेश कुमार लुनायत स्वयं घटनास्थल पहुंचे और अभियान की समीक्षा की। उनके साथ पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही प्रिंस खान गैंग से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध और रंगदारी नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment