मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में जलजमाव से परेशान स्कूली बच्चे, बोले- ‘सर, हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है’

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहलहे पंचायत के सिन्दूरिया गांव में जल निकासी की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण और मिट्टी भराई के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। इसके चलते गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

स्कूल जाने में हो रही परेशानी

सबसे अधिक प्रभावित स्कूली बच्चे हैं, जिन्हें रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इससे उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं और कई बार फिसलकर गिरने का भी खतरा बना रहता है। एक स्कूली बच्चे ने अपनी परेशानी बताते हुए प्रशासन से भावुक अपील की। बच्चे ने कहा, “सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए।”

यह भी पढ़ें : चाईबासा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लण्डुपदा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैट्रिक-इंटर के सफल विद्यार्थी सम्मानित

पहले भी की गई थी शिकायत

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के निचले हिस्से में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर मकान निर्माण और मिट्टी भराई के कारण पानी निकलने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी उपायुक्त को आवेदन देकर समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

खेतों और घरों पर भी मंडरा रहा खतरा

ग्रामीणों के अनुसार, यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है। जलजमाव की वजह से दर्जनों घरों, विद्यालय भवन और लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि में पानी भरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर जल निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। अब ग्रामीणों और विद्यार्थियों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। लोगों को उम्मीद है कि समस्या का जल्द समाधान कर सड़क से जलजमाव हटाया जाएगा और बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment