मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छतरपुर में पुलिस ने सितंबर में 37 कांडों का किया निष्पादन, 206% रही दर; लंबित मामले घटे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : छतरपुर अनुमंडल में लंबित विशेष अनुसंधान (SR) कांडों के निष्पादन में पुलिस ने सितंबर 2026 के दौरान तेजी दिखाई। इस महीने 18 नए मामले दर्ज हुए, जबकि पुलिस ने 37 मामलों का निष्पादन किया। इस तरह निष्पादन दर 206 प्रतिशत रही। नए दर्ज मामलों की तुलना में 19 अधिक मामलों का निष्पादन होने से लंबित कांडों की संख्या में कमी आई।

185 से घटकर 166 रह गए लंबित मामले

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सितंबर की शुरुआत से पहले छतरपुर अनुमंडल के विभिन्न थानों में 185 विशेष अनुसंधान कांड लंबित थे। महीने के दौरान 18 नए मामले दर्ज किए गए और 37 मामलों का निष्पादन हुआ। इस हिसाब से सितंबर के अंत तक लंबित मामलों की संख्या घटकर 166 रह गई। यानी एक महीने में लंबित कांडों में 19 की कमी दर्ज की गई।

एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में हो रही समीक्षा

एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल के विभिन्न थानों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है। थाना प्रभारियों को अनुसंधान में तेजी लाने और लंबित कांडों का नियमानुसार निष्पादन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस का जोर केवल लंबित मामलों की संख्या घटाने पर ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने पर भी है। समय पर जांच पूरी करने और मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के जरिए नागरिकों को समयबद्ध न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment