मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में 10 साल बाद उफान पर कोयल नदी, निचले इलाकों में घुसा पानी; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : पलामू जिले में लगातार बारिश के बाद कोयल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह नदी का पानी मेदिनीनगर के कई निचले इलाकों में घुस गया। करीब एक दशक बाद कोयल नदी में इस तरह का उफान देखने को मिला है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे नहीं जाने और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : छात्र डेलीगेशन पर मंत्री शिल्पी तिर्की की सफाई, बोलीं- बयान को गलत तरीके से पेश किया गया

मेदिनीनगर के कई इलाकों में घुसा पानी

कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मेदिनीनगर के कांदू मोहल्ला, गिरवर स्कूल रोड, शिवाला घाट, मुस्लिम नगर और पहाड़ी मोहल्ला समेत कई निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। कई जगहों पर सड़क और घरों के आसपास जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, कोयल रिवर फ्रंट का बड़ा हिस्सा भी पानी में डूब गया है। नदी किनारे बनी सीढ़ियां भी जलमग्न हो गई हैं।

सुबह अचानक तेजी से बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

स्थानीय जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे तक नदी का जलस्तर सामान्य था। इसके बाद करीब 3:30 से 4 बजे के बीच पानी तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही समय में नदी का पानी आसपास के निचले इलाकों तक पहुंच गया। अचानक जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई और कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस की ओर से माइकिंग कर लोगों को नदी से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। नदी किनारे गोताखोरों और मजिस्ट्रेट की टीमों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

लातेहार, गुमला और लोहरदगा की बारिश का असर

बताया जा रहा है कि लातेहार, गुमला और लोहरदगा समेत ऊपरी इलाकों में हुई लगातार बारिश का असर कोयल नदी के जलस्तर पर पड़ा है। पलामू में इस बार शुरुआती दौर में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने के कारण अचानक नदी के उफान पर आने से लोगों को संभलने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया।

नदी किनारे लोगों की भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी

कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचने लगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बढ़े हुए जलस्तर को देखने के लिए नदी किनारे भीड़ न लगाएं। अधिकारियों का कहना है कि नदी का पानी और बढ़ सकता है, इसलिए लोग विशेष रूप से निचले इलाकों में सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment