मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

5 महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर भड़कीं पाकुड़ की सहिया दीदी, सिविल सर्जन कार्यालय का किया घेराव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : पांच महीने से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज पाकुड़ प्रखंड की 100 से अधिक स्वास्थ्य सहियाओं ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान सहियाओं ने सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा से मुलाकात कर लंबित प्रोत्साहन राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की। सहियाओं का कहना था कि लगातार कई महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां SP का ईचागढ़ और तिरुलडीह थानों का औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के निर्देश

कमीशन मांगने का लगाया आरोप

प्रदर्शन के दौरान सहियाओं ने कार्यालय के एक कर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबित प्रोत्साहन राशि जारी करने के नाम पर उनसे कमीशन मांगा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर), गृह भ्रमण और अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित भुगतान भी लंबे समय से लंबित है। सहियाओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी पूरी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा और आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनकी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।

एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने सहियाओं को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यालय कर्मी पर लगाए गए कमीशन मांगने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसी शिकायत पहले उनके संज्ञान में नहीं थी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फिगारुन निशा, सामियारा बीबी, शिरीन सुल्ताना, अर्चना घोष, सरोजिनी मरांडी, सुमन सोरेन, सामसुननेहार खातून समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहियाएं मौजूद रहीं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment