मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में 3 हजार रुपये वापस करने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की साइबर ठगी

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करियोडीह गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने 73 वर्षीय प्रतुल कुमार साहा को कथित तौर पर 3 हजार रुपये वापस करने का झांसा दिया और उनके बैंक खातों से 4 लाख 81 हजार 892 रुपये की निकासी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित ने लिट्टीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 हजार रुपये वापस करने के बहाने बनाया जाल

प्रतुल कुमार साहा के मुताबिक, 9 से 14 सितंबर के बीच उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उससे गलती से उनके बैंक खाते में 3 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद कथित ठगों ने रुपये वापस करने की प्रक्रिया के नाम पर उन्हें बातचीत में उलझाया। आरोप है कि इसी दौरान UPI के जरिए अलग-अलग किस्तों में उनके बैंक खातों से कुल 4,81,892 रुपये निकाल लिए गए।

बैंक खाते से रकम निकलने पर थाने पहुंचे बुजुर्ग

खाते से बड़ी रकम की निकासी की जानकारी मिलने के बाद प्रतुल कुमार साहा ने लिट्टीपाड़ा थाने में आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों से जुड़े ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment