मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर, 1 लाख कैश समेत चांदी की मूर्तियां चोरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित घोड़ा चौक के पास एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। Malik Plywood and Developer Pvt. Ltd. नामक प्रतिष्ठान में दो युवकों ने कथित तौर पर छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान से करीब 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां और एक सोने का सिक्का चोरी होने की बात सामने आई है।

स्कूटी से पहुंचे, छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए

मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक स्कूटी से दुकान के पास पहुंचे थे। इसके बाद दोनों छत पर चढ़े और सीढ़ियों के जरिए दुकान के अंदर दाखिल हुए। दुकान में पहुंचने के बाद उन्होंने नकदी और अन्य कीमती सामान की तलाश की और सामान लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी दुकान संचालक को मिलने के बाद जुगसलाई थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दो युवकों के दुकान के आसपास आने-जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

आने-जाने के रास्ते की भी जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवक किस रास्ते से दुकान की छत तक पहुंचे और चोरी के बाद किस दिशा में स्कूटी से भागे। आसपास के दूसरे इलाकों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment