मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले का प्रयास, फायरिंग का दावा; मिसफायर से बची जान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के कांटाटोली चौक पर चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुउनव्वर अफाक पर कथित जानलेवा हमले का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मुउनव्वर अफाक ने पुलिस को बताया कि रविवार को बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि, पिस्टल मिसफायर होने के कारण गोली नहीं चली और उनकी जान बच गई। मुउनव्वर अफाक के मुताबिक, घटना के बाद तीनों आरोपी बाइक से नामकुम की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कांटाटोली चौक पर तैनात पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से अब तक कोई खोखा या अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।

पुलिस ने सरकारी गवाह को थाने लाकर की पूछताछ

घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुउनव्वर अफाक को लोअर बाजार थाना लेकर पहुंची। वहां पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की शुरुआती जांच में अभी तक ऐसे कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे फायरिंग या हमले के प्रयास के दावे की पुष्टि हो सके। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश

लोअर बाजार थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुउनव्वर अफाक को सुरक्षा के लिहाज से थाने लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, पेट्रोलिंग टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर संभावित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी भी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में फायरिंग या हमले का प्रयास हुआ था या नहीं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment