मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में पिस्टल दिखाकर बाइक लूटी, एनएच-39 पर वारदात; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, मेदिनीनगर : पलामू जिले में सोमवार तड़के अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर एक व्यक्ति की बाइक लूट ली। घटना एनएच-39 पर पोलपोल और पोखराहा के बीच सुबह करीब पांच बजे हुई। वारदात के बाद पीड़ित ने सतबरवा थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मनिका से लौट रहे थे विष्णु प्रजापति

जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोदरमा कला निवासी विष्णु प्रजापति लातेहार के मनिका से अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पोलपोल और पोखराहा के बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और उनकी पल्सर बाइक (जेएच-03 AQ-3836) अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद थाने पहुंचकर दी सूचना

बाइक लूट के बाद विष्णु प्रजापति ने सतबरवा थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक लूट की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले का सत्यापन कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और लूटी गई बाइक किस दिशा में ले जाई गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment