मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में कमरे में महिला का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उपर बानपुर गांव में करमा पूजा के दिन एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान लालमणि देवी, पत्नी करमदेव सिंह, के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जंगल से करम डाली लेकर लौटे थे पति

जानकारी के अनुसार, करमा पूजा को लेकर करमदेव सिंह करम डाली लाने जंगल गए थे। जंगल से घर लौटने पर उन्होंने पत्नी को कमरे में फंदे से लटका पाया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान के निर्देश पर एसआई रविंद्र महली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

मौत के कारणों की जांच जारी

करमा पूजा के दिन हुई इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment