मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़: अनुकंपा नियुक्ति से चार परिवारों को मिली नई उम्मीद, डीसी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : पाकुड़ समाहरणालय में शुक्रवार को अनुकंपा नियुक्ति के तहत चार आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अनुकंपा नियुक्ति समिति की 4 अगस्त 2026 को की गई अनुशंसा के आधार पर नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति मिलने के बाद चार परिवारों को आर्थिक सहारा और भविष्य को लेकर नई उम्मीद मिली है। इस दौरान उपायुक्त ने सभी नव नियुक्त कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें : रांची में स्थापित हुआ बिहार-झारखंड का पहला अत्याधुनिक डिस्ड्रोमीटर, अब होगी वर्षा की हर बूंद की निगरानी

चार आश्रितों को अलग-अलग पदों पर मिली नियुक्ति

अनुकंपा नियुक्ति के तहत खोकन लेट को सहायक सह कंप्यूटर संचालक, शीला माल को अनुसेवक और सरवन राय को अनुसेवक के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, शिक्षा विभाग में समीर मरांडी को निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के पद पर नियुक्ति दी गई।

मुश्किल दौर में परिवारों के लिए बनी सहारा

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति केवल रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का संदेश दिया।

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील

डीसी ने कहा कि सरकारी सेवा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी नव नियुक्त कर्मी अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त कर्मचारी अपने कार्यों के माध्यम से संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की गरिमा को और मजबूत करेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment