मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदल रही कोडरमा की महिलाओं की तस्वीर, स्वरोजगार से मिली नई पहचान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : आर्थिक रूप से सशक्त महिला मजबूत परिवार और समृद्ध समाज की नींव होती है। इसी उद्देश्य के साथ झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना कोडरमा जिले की हजारों महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता अब कई महिलाओं के लिए सिर्फ मदद नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की नई शुरुआत बन चुकी है। कई महिलाओं ने इस राशि का उपयोग छोटे व्यवसाय शुरू करने, रोजगार बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में किया है।

यह भी पढ़ें : खूंटी में आदिवासी महिला की मौत पर अर्जुन मुंडा ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

रीना देवी ने कपड़ों की दुकान शुरू कर बदली जिंदगी

चंदवारा प्रखंड की रहने वाली रीना देवी पहले रोजगार की तलाश में थीं। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से मिली राशि को उन्होंने धीरे-धीरे बचाया और उसी से कपड़ों की दुकान शुरू की। समय के साथ उनका कारोबार बढ़ा और आज वह अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में योगदान दे रही हैं। रीना देवी का कहना है कि योजना ने उन्हें नई शुरुआत करने का अवसर दिया और अब वह अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखती हैं।

गायत्री देवी ने शुरू की किराना दुकान

योजना से मिली सहायता राशि का उपयोग गायत्री देवी ने किराना दुकान शुरू करने में किया। आज उनकी दुकान से नियमित आय हो रही है, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। उनका मानना है कि इस योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास दिया।

जयनगर की पूजा देवी को मिली नई पहचान

जयनगर की पूजा देवी के पास पहले स्थायी रोजगार का साधन नहीं था। योजना की सहायता से उन्होंने राशन दुकान का संचालन शुरू किया। अब वह सम्मानपूर्वक अपना व्यवसाय चला रही हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वहीं, सीमा देवी ने योजना से मिली राशि को अपनी पूजा सामग्री और सब्जी की दुकान में लगाया। अतिरिक्त पूंजी मिलने से उनका व्यवसाय बढ़ा और आय में भी सुधार हुआ।

नंदनी कुमारी ने साबुन निर्माण से बनाई पहचान

मरकच्चो की नंदनी कुमारी ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की सहायता से साबुन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया। आज वह स्थानीय स्तर पर साबुन का उत्पादन कर रही हैं। इससे उनकी आय बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

टुनी कुमारी ने शुरू की राशन दुकान

मरकच्चो की टुनी कुमारी ने योजना से मिलने वाली राशि को पूंजी के रूप में इस्तेमाल कर राशन दुकान शुरू की। आज उनका व्यवसाय लगातार आगे बढ़ रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। वह भविष्य में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं।

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का माध्यम बनी योजना

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना कोडरमा जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। योजना से लाभ पाने वाली महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर रही हैं। परिवार की आय बढ़ा रही हैं। आर्थिक फैसलों में भागीदारी बढ़ा रही हैं। समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इन महिलाओं की सफलता यह दिखाती है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर महिलाएं अपने साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में भी बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment