मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी के लिए घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका; आरपीएफ ने ट्रेन पकड़ने से पहले रोका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतर्कता दिखाते हुए घर से भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को बरामद किया। दोनों कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे और शादी करने के इरादे से ओडिशा के संबलपुर जाने की तैयारी में थे। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम आरपीएफ की टीम मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक किशोर और किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे दिखाई दिए। पूछताछ करने पर दोनों ने घर से भागने की बात स्वीकार की।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पहली मुलाकात के बाद बनाया प्लान

पूछताछ में पता चला कि किशोरी मनोहरपुर थाना क्षेत्र की निवासी है, जबकि किशोर गोईलकेरा क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों नाबालिग हैं। दोनों ने बताया कि उनकी पहचान कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। रविवार को मनोहरपुर के साप्ताहिक बाजार में उनकी पहली मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और ओडिशा के संबलपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए। किशोर ने बताया कि वह पहले संबलपुर में एक कंपनी में काम कर चुका है और वहीं जाकर दोनों काम करने तथा भविष्य में शादी करने की योजना बना रहे थे।

बाल संरक्षण इकाइयों को सौंपा गया मामला

मामले की जानकारी मिलने के बादआरपीएफ ने तत्काल किशोरी के परिजनों से संपर्क किया। सोमवार को चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों और बाल संरक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, नाबालिग लड़के को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन की निगरानी में भेजा गया।

यह भी पढ़ें: कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास रेलकर्मी का शव बरामद, रनिंग रूम इंचार्ज की मौत

सतर्कता से टली संभावित अनहोनी

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि समय रहते दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, नाबालिगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और सतर्क निगरानी से संभावित जोखिमों और अनहोनी घटनाओं को रोका जा सकता है। मामले को लेकर बाल संरक्षण से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment