Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में तेज आंधी-तूफान एक परिवार के लिए काल बन गया।बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोला गांव में बुधवार रात तेज हवा के दौरान एक विशाल पेड़ घर पर गिर पड़ा, जिससे 40 वर्षीय सीमा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
तेज तूफान के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बरवाटोला निवासी राजेंद्र गंझु अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के कारण घर के पास खड़ा एक बड़ा पेड़ टूटकर सीधे मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से राजेंद्र गंझु की पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक माधव लाल सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

प्रशासन ने लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अंचल अधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

