मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल; दो की हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार: लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन स्कूल छुट्टी के बाद उन्हें घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे के बाद चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था। चालक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वैन पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: विभा पांडे को पदमुक्त कर मेदिनीनगर भेजने की मांग, राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

दो बच्चों को मेदिनीनगर रेफर

घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन हॉस्पिटल और गांधी जी मेडिकल्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। हालांकि दो बच्चों के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया है। रेफर किए गए बच्चों में रेलवे कॉलोनी निवासी बद्री प्रसाद के 9 वर्षीय पुत्र कृति रंजन और आदर्शनगर निवासी पप्पू कुमार की 14 वर्षीय पुत्री शिवंशी वर्मा शामिल हैं।

पुलिस ने वाहन जब्त किया

अन्य घायलों में प्रियांशु गुड़िया (9), तेजस्वी चंद्रा, नव्या सिंह (6), कोमल रंजना (15) और पीयूष राज (15) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अनुराग कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। झारखंड पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

https://samacharpost.live/2026/05/abua-adhikar-manch-demands-removal-of-vibha-pandey-from-higher-education-department/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment