मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

होली पर अलर्ट मोड में लातेहार पुलिस, एडवाइजरी जारी कर शांति-सौहार्द की अपील

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार : होली 2026 के मद्देनज़र लातेहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सभी नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ होली मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: बाबाधाम में आस्था और रंगों का संगम, आज से शुरू होगी तीन दिन की होली

होलिका दहन और यातायात को लेकर सख्ती

पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि होलिका दहन ऐसे स्थान पर करें, जहाँ बिजली के तार, झोपड़ी या अन्य ज्वलनशील सामग्री न हो। सड़कों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाइक पर तीन सवारी न बैठें। तेज रफ्तार और स्टंट से बचें। शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

जबरन रंग और हुड़दंग पर कार्रवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति किसी पर रंग डालना या जबरदस्ती करना दंडनीय अपराध है। साथ ही ऐसे गीत-संगीत या गतिविधियों से बचने को कहा गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। धर्म या किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

लातेहार पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी साझा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी यूजर्स से जिम्मेदारी से पोस्ट और कमेंट करने की अपील की गई है। सोशल मीडिया ग्रुप एडमिन को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट को अनुमति न दें।

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • इमरजेंसी नंबर: 100 / 112
  • साइबर सेल: 6206159795
  • कंट्रोल रूम: 06565-247981, 8987796308
  • पुलिस अधीक्षक, लातेहार: 9431706262

सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने सभी लातेहारवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ होली का त्योहार मनाएं, ताकि पूरा जिला सुरक्षित और खुशहाल माहौल में रंगों का यह पर्व मना सके।

https://samacharpost.live/2026/03/baba-baidyanath-dham-deoghar-holi-mahotsav-2026-harihar-milan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment