मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : शहर के धर्मपुर (गिजनियाटांड) स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की उपशाखा में मंगलवार को संस्था की मुख्य प्रशासिका डॉ. राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने दादी प्रकाशमणि को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि दादी प्रकाशमणि ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने विश्व में आध्यात्मिक जागृति और शांति स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किया।

त्याग और सेवा से मिली प्रेरणा

राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन, उनका त्याग, प्रेम और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था समाज में सकारात्मक सोच और नई चेतना लाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : असम में बाढ़ से क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की जल्द होगी मरम्मत, सड़क ढांचे को मजबूत करने पर जोर

आध्यात्मिक शक्ति से सकारात्मक बदलाव संभव

केंद्र की संचालिका बीके अमरमणि ने दादी प्रकाशमणि के योगदान को याद करते हुए कहा कि आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने दादी प्रकाशमणि के सेवा और आध्यात्मिक जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े भाई-बहनों और श्रद्धालुओं ने दादी प्रकाशमणि को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बीके चंद्रेश, प्रीति, सोनम, शिवानी, अनीता, किरण, बसंती, बद्री और मिठु किसान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment