मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। आरा गांव में पानी से भरे एक पुराने गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलने निकले थे बच्चे, लौटकर नहीं आए घर

मृतक बच्चों की पहचान द्वारिका गंझु की पुत्रियों दीपिका कुमारी और माही कुमारी तथा पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे शुक्रवार को घर से खेलने के लिए निकले थे। इसी दौरान वे गांव के समीप स्थित एक पुराने पानी भरे गड्ढे के पास पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तीनों बच्चों को गड्ढे के पानी में डूबा हुआ पाया गया। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल बालूमाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार की इकलौती संतान थे तीनों बच्चे

जानकारी के अनुसार, दीपिका सबसे बड़ी थी, माही उससे छोटी और आर्यन परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। सबसे दुखद पहलू यह है कि तीनों बच्चे द्वारिका गंझु की इकलौती संतान थे। एक ही हादसे में तीनों बच्चों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दयानंद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

पुराने खनन गड्ढों पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पहले इलाके में फायर क्ले खनन के दौरान कई गहरे गड्ढे खोदे गए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित तरीके से भरा नहीं गया। इन्हीं परित्यक्त गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वे हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे सभी खतरनाक गड्ढों की पहचान कर उन्हें भरने या सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: तिलक समारोह में बुलाकर झारखंड की दो डांसर बहनों से गैंगरेप, 13 लोगों पर केस दर्ज

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। लातेहार के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं एसडीएम दिनेश कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रशासन हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहा है और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

https://samacharpost.live/2026/06/patna-naubatpur-gangrape-case-jharkhand-sisters-fir-against-13-accused/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment