मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में लापता छात्र-छात्रा धनबाद से बरामद, जांच में प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : जिले के चंदवारा प्रखंड स्थित तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के एक निजी स्कूल के छात्र और छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की और दोनों बच्चों को धनबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों नाबालिग अपनी इच्छा से घर से निकले थे। जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है।

स्कूल से निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे सोमवार को स्कूल गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटे। देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार वालों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजनों ने तिलैया डैम ओपी पहुंचकर अलग-अलग आवेदन देते हुए पुलिस से बच्चों की तलाश और सकुशल बरामदगी की मांग की।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही शिक्षकों, सहपाठियों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी जांच और लगातार की गई छानबीन के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात धनबाद रेलवे स्टेशन से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें : बोकारो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 3 टन अवैध कोयला और पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया

पुलिस दोनों बच्चों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment