मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 3 टन अवैध कोयला और पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CISF की बोकारो-करगली यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन टन अवैध कोयला और एक महिंद्रा पिकअप वैन जब्त की है। इस दौरान दो कथित कोयला कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया।जानकारी के अनुसार, बेरमो थाना क्षेत्र में MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए CISF को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर कारो मोड़ के पास चेकनाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वैन को रोका गया। सुरक्षा बलों को भ्रमित करने के लिए वाहन में नीचे कोयला लादा गया था, जबकि ऊपर पानी की बोतलें रखी गई थीं। गहन तलाशी में वाहन से करीब तीन टन अवैध कोयला बरामद हुआ।

चालाकी नहीं आई काम, जांच में खुली पोल

CISF टीम ने मौके से वाहन चालक सूरज कुमार सोनी और उसके साथ मौजूद अनिल प्रसाद सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जब्त कोयला और वाहन के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बेरमो थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 17 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

अवैध परिवहन पर लगातार नजर

CISF अधिकारियों के अनुसार, CCL के बोकारो-करगली और ढोरी एरिया में अवैध कोयला खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment