मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाजत में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय यादव के रूप में हुई है।

पत्नी की शिकायत पर हिरासत में लिया गया था

जानकारी के अनुसार, विजय यादव को बीती रात उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद को लेकर पूछताछ के लिए उसे थाना लाया गया था। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना शुरू, रांची में अधिवक्ताओं की भारी भीड़

सुबह हाजत में मिला शव

शुक्रवार सुबह जब पुलिसकर्मी हाजत पहुंचे, तो विजय यादव संदिग्ध हालत में पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में जुटे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रतिभान सिंह खुद जांच में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

थाने के हाजत में हुई इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-bar-council-election-counting-ranchi-live-updates/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment