मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा के छतरबर जंगल में वन विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध ढिबरा खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : जिले में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर जंगल स्थित लकड़मंधवा के पुराने माइंस क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध ढिबरा उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन (JCB) मशीन जब्त की गई। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध खनन में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा में मनरेगा पशु शेड योजना में लाखों की गड़बड़ी का आरोप, बिना निर्माण राशि निकासी का मामला

प्रशिक्षु IFS अधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

वन विभाग के अनुसार, यह अभियान प्रशिक्षु आईएफएस पदाधिकारी मोहित बंसल और कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में देर रात चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त पोकलेन मशीन को मौके से जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लकड़मंधवा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अवैध ढिबरा उत्खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वन विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार छापेमारी की जा चुकी है। पूर्व की कार्रवाइयों में पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टर समेत कई भारी वाहन जब्त किए गए थे। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध खनन जारी रखकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे।

आरोपियों की पहचान कर होगी सख्त कार्रवाई

छापेमारी दल में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, गोपाल यादव सहित कोडरमा थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। वन विभाग ने कहा कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जंगल क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि जंगलों में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन संपदा की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment