मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में ऑटो पलटा: मुंबई से लौट रहे 5 प्रवासी मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :झारखंड के कोडरमा जिले में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब-पांडेयबारा रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर मुंबई से ट्रेन के जरिए कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे। सुबह करीब 5 बजे वे अपने घर जाने के लिए ऑटो से निकले थे। चंदवारा क्षेत्र में मस्जिद के पास पहुंचते ही ऑटो चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें :रांची में गैस सिलेंडर कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, रिफिलिंग मशीन समेत जब्त सामान

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

सूचना मिलने पर चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी घायल हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के निवासी हैं। वे मुंबई में काम करते थे और अपने गांव लौट रहे थे।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-gas-cylinder-black-market-bust/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment