मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में एंबुलेंस हादसा: इलाज के दौरान ले जाई जा रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : झारखंड के जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की जान चली गई। बच्ची को इलाज के लिए गिरिडीह से एंबुलेंस के जरिए कोडरमा लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना हो गई।

इलाज के लिए निकले थे परिजन

जानकारी के अनुसार, घोड़थम्बा निवासी विनोद पांडेय अपनी भतीजी आयुषी कुमारी को इलाज के लिए एंबुलेंस से कोडरमा सदर अस्पताल ले जा रहे थे। उनके साथ प्रमिला देवी और महेश पांडेय भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: रांची विवि के लॉ इंस्टीट्यूट में नए दाखिलों पर रोक, हाई कोर्ट ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

हाइवा से बचने में बिगड़ा संतुलन

हादसा नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक हाइवा ने अचानक एंबुलेंस को कट मार दिया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एंबुलेंस सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आयुषी कुमारी की मौत हो गई। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार हाइवा की पहचान करने का प्रयास जारी है।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-university-ils-admission-ban-jharkhand-high-court-order/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment