मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सावन की अंतिम सोमवारी पर धनबाद के शिवालयों में उमड़ी भीड़, भूतनाथ मंदिर में भव्य भस्म आरती

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर धनबाद के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, दूध और जल अर्पित कर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया और सुख-समृद्धि व मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

भूतनाथ मंदिर में हुई विशेष भस्म आरती

मटकुरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में अंतिम सोमवारी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर बाबा भूतनाथ की भव्य भस्म आरती की गई। मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई आरती के बाद बाबा भूतनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और विशेष भोग अर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

दो साल से निभाई जा रही भस्म आरती की परंपरा

मंदिर के पुजारी के अनुसार, सावन की अंतिम सोमवारी पर महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती की परंपरा पिछले दो वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। विद्वान ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में धार्मिक परंपराओं के अनुसार आरती संपन्न कराई जाती है। इस विशेष आयोजन को देखने और बाबा भूतनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। आरती के दौरान भक्त शिव भक्ति में लीन नजर आए।

यह भी पढ़ें : सरायकेला के संजय नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

शिवालयों में दिनभर रहा भक्तिमय माहौल

धनबाद के अन्य शिव मंदिरों में भी अंतिम सोमवारी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन किया। अंतिम सोमवारी के मौके पर पूरे धनबाद में धार्मिक माहौल बना रहा और मंदिरों में देर तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन में भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment