मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जयराम महतो बने ‘डॉक्टर’, BBMKU के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने दी पीएचडी की उपाधि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डुमरी विधायक जयराम महतो ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम उपलब्धि हासिल की है। पीएचडी पूरी करने के बाद अब उनके नाम के आगे ‘डॉक्टर’ जुड़ गया है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।

अंग्रेजी विषय में पूरी की पीएचडी

जयराम महतो ने BBMKU के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की है। उन्होंने हाल ही में अपनी थीसिस का अंतिम वाइवा पूरा किया था। विश्वविद्यालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ जारी रखी पढ़ाई

जयराम महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राजनीतिक गतिविधियों और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने के साथ शोध कार्य पूरा करना उनकी शैक्षणिक उपलब्धि को खास बनाता है। पीएचडी की डिग्री मिलने के बाद उनके नाम के साथ एक नई शैक्षणिक पहचान जुड़ गई है। उनकी इस उपलब्धि पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment