मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में वाहन जांच अभियान, 55 वाहन चालकों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार देर शाम मैथन टोल गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 55 वाहनों पर कुल 10 लाख रुपये का चालान काटा गया।

परमिट, फिटनेस और ओवरलोडिंग की हुई जांच

अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार और पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले व्यावसायिक और निजी वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई।जांच के दौरान वाहन परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र और ओवरलोडिंग की स्थिति देखी गई। इसके अलावा वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग की दी गई हिदायत

जांच अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और लेन ड्राइविंग का पालन करने की सलाह दी गई। वहीं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता के बारे में भी बताया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिले में वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment