Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरुप गांव के पास रविवार को संजय नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सीनी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाकर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
मौत की परिस्थितियों की जांच में जुटी पुलिस
सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के अनुसार पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है और मामले से जुड़े संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

