मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : जिले के बरही प्रखंड अंतर्गत धमले गांव में रविवार रात एक नीलगाय कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद सोमवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फॉरेस्टर अमर आनंद सरस्वती के निर्देश पर प्रधान वनरक्षी संजीत कुमार, गृह रक्षक अर्जुन यादव, राकेश कुमार और बासुदेव मालाकार की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वनकर्मियों ने सबसे पहले कुएं की गहराई और उसमें फंसी नीलगाय की स्थिति का निरीक्षण किया। कुआं काफी गहरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान को सुरक्षित तरीके से संचालित करने के लिए जेसीबी मशीन की भी मदद ली गई।

यह भी पढ़ें : 19 साल की कैजिया लिज मेजो बनीं Miss Universe India 2026, नवंबर में प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

कई घंटों की मशक्कत के बाद सफल हुआ रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद नीलगाय को बिना किसी नुकसान के कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और वन विभाग की कार्रवाई को करीब से देखा। कुएं से बाहर निकालने के बाद वन विभाग ने नीलगाय की स्वास्थ्य जांच की। जांच में नीलगाय पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। नीलगाय के सुरक्षित बचाव के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई और समय पर कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि वनकर्मियों की तत्परता से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बच सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले और असुरक्षित कुएं अक्सर वन्यजीवों के लिए खतरा बन जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे कुओं के आसपास सुरक्षा घेराबंदी या जाली लगाने से इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment