मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में ग्रीन सिटी के विकास के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी: मेयर अरविंद राणा

--Advertisment--

  • हरनगंज स्थित ग्रीन सिटी में महापौर का सम्मान, हरियाली और स्वच्छता पर दिया जोर

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : हरनगंज स्थित ग्रीन सिटी में स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा का सम्मान किया। इस दौरान नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। महापौर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि ग्रीन सिटी की पहचान उसके नाम के अनुरूप हरियाली और स्वच्छ वातावरण से होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सड़क किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रीन सिटी को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम हर संभव सहयोग करेगा।

नगर निगम के साथ मिलकर काम करने की अपील

महापौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर सहयोग करेंगे।

समाजसेवा के लिए किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के अध्यक्ष जय कुशवाहा को समाजसेवा और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बैहरी पंचायत के मुखिया पवन कुमार यादव को भी शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम साहू ने किया।

स्वच्छ और हरित ग्रीन सिटी बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ग्रीन सिटी को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुरारी सिंह, राजू कुमार कुशवाहा, रामबिलाश दांगी, अमित कुमार पाण्डेय, कृष्णा कसेरा, राजीव कुमार सिंह, कर्मचारी साव, बलवंत सिंह, रविन्द्र कुमार दांगी, कृष्णा सिंह, मुकेश सिंह, जीतेन्द्र सिंह, लालन कुमार, राजन साव, अनिल कुमार सिंह, त्रिपुरारी सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment