मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छाताबाद भू-धंसान पर गरमाई सियासत, मांगें नहीं मानी गईं तो कोयला भवन में धरना देगी कांग्रेस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भू-धंसान के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। STG आउटसोर्सिंग कंपनी के स्थल के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन “आशियाना आंदोलन” में रविवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इसके साथ ही भू-धंसान का मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रभावितों से की मुलाकात

धरना स्थल पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, बेरमो विधायक अनूप सिंह, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, अंबा प्रसाद, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और वरिष्ठ नेता शमशेर आलम पहुंचे। नेताओं ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

मुआवजा और पुनर्वास की उठी मांग

बेरमो विधायक अनूप सिंह ने धरनारत लोगों की बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल से फोन पर बातचीत कराई। इस दौरान गैर-रैयत प्रभावितों को ₹2.5 लाख मुआवजा, रैयत परिवारों को जमीन के मूल्य का चार गुना भुगतान और दो फ्लैट उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। साथ ही प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता कराने पर भी सहमति बनी। अनूप सिंह ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वे आगे नहीं आए। उन्होंने कोयला चोरी को बढ़ावा देने और क्षेत्र में कथित गुंडाराज चलने जैसे आरोप भी लगाए।

मांगें नहीं मानी गईं तो कोयला भवन में धरना

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भू-धंसान में करीब 15 घर प्रभावित हुए हैं और लोग कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और बीसीसीएल प्रबंधन से जल्द वार्ता की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रभावितों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे स्वयं बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के गेट पर धरने पर बैठेंगे।

यह भी पढ़ें : बाजार से लौट रहे दो युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले, पुलिस जांच में जुटी

बीसीसीएल पर जिम्मेदारी तय करने की मांग

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि छाताबाद के लोगों को सुरक्षित पुनर्वास और उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी भू-धंसान की घटनाएं न हों, इसकी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन को लेनी होगी। कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के हित में संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment