मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाजार से लौट रहे दो युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लोहरदगा : जिले के सदर प्रखंड स्थित कुजरा साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे दो युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों की पहचान ओयना टंगरा गांव निवासी 43 वर्षीय मनोज लोहरा और किस्को थाना क्षेत्र के निनी गांव निवासी 32 वर्षीय बिरजू लोहरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बाजार से लौट रहे थे, तभी रास्ते में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए। मनोज लोहरा के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनके दोनों कानों से खून बह रहा था। वहीं बिरजू लोहरा को अंदरूनी चोटें आई हैं तथा उनके मुंह से भी रक्तस्राव होने की सूचना है। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है।

चौकीदार और समाजसेवियों ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के चौकीदार समसुल अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समाजसेवी मुस्ताक अंसारी और इस्माइल अंसारी की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से दोनों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। स्थानीय लोगों ने चौकीदार और समाजसेवियों की इस मानवीय पहल की सराहना की है।

यह भी पढ़ें : रांची में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार और 3 बाइक को मारी टक्कर; 2 की मौत

दुर्घटना या कुछ और? जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवक किस तरह घायल हुए। शुरुआती आशंका सड़क दुर्घटना की जताई जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment