मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार और 3 बाइक को मारी टक्कर; 2 की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र की बुचा घाटी में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कार और तीन मोटरसाइकिलों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अंकित कुमार और 58 वर्षीय गोपाल राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए रिम्स भेजा गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही कार और तीन मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक ट्रक के साथ काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : सावन की तीसरी सोमवारी पर हरिहरधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

हादसे में दो की मौत, चार गंभीर घायल

दुर्घटना में अंकित कुमार और गोपाल राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा। दोनों मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचना मिलने पर पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

ट्रक और तीनों बाइक जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक और तीनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय के अनुसार, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा ट्रक में किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से। पुलिस ट्रक चालक की भूमिका और हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment