मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो थर्मल पावर स्टेशन पर दामोदर प्रदूषण का आरोप, सरयू राय ने कार्रवाई की मांग की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) पर एक बार फिर दामोदर नदी को प्रदूषित करने का गंभीर आरोप लगाया है। सरयू राय के अनुसार, दामोदर वैली कॉरपोरेशन का बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से निकलने वाला दूषित बहिस्राव जिसमें राख, छाई और हानिकारक रसायन शामिल हैं कथित तौर पर सीधे कोनार नदी और दामोदर नदी के संगम क्षेत्र में गिर रहा है।

ऐश पोंड से रिसाव और पाइपलाइन टूटने का आरोप

उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से यह अपशिष्ट ऐश पोंड में भेजा जाता है, लेकिन वहां से भी रिसाव होकर नदी में मिल रहा है।दामोदर बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने भी आरोप लगाया है कि पाइपलाइन फटने के कारण दूषित पानी सीधे नालों के जरिए नदी में पहुंच रहा है। सरयू राय ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। कभी पाइपलाइन टूटती है, कभी ऐश पोंड की दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे लगातार प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी पति गिरफ्तार

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

विधायक ने बताया कि उन्होंने सभी तस्वीरें बोकारो के उपायुक्त को भेज दी हैं और जिला पर्यावरण समिति से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

https://samacharpost.live/2026/05/chaibasa-wife-murder-illicit-affair-suspicion-husband-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment