Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड के चाईबासा जिले के टेबो थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना के पीछे अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :सीएम निष्पक्ष एजेंसी से कराएं स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार की जांच: नवीन जायसवाल
विवाद के बाद हुआ जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, आरोपी बिरसा कोंद उर्फ जोटो को अपनी पत्नी अंजला बैसा (करीब 25 वर्ष) पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया और विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी Birsa Kond को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।
गांव में दहशत और शोक
इस घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि महज शक के कारण एक पति अपनी पत्नी की जान ले सकता है।
Reporter | Samachar Post