मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन मंडप में मचान टूटा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के चतरा शहर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। राजा तालाब के पास एक मंडप में काम के दौरान अचानक मचान टूटकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के मोहनाडी गांव निवासी मजदूर मंडप निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मचान टूट गया और दोनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया।

एक मजदूर की मौके पर मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने 35 वर्षीय संजू भुइया को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरे घायल मजदूर 40 वर्षीय संजय दास की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों मजदूरों के परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुबह काम पर निकले मजदूरों के साथ हुए इस हादसे से गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: नामकुम जमीन घोटाला : CO श्वेता वर्मा समेत कई अधिकारियों पर शिकंजा, ACB ने शुरू की ‘गायब’ फाइलों की तलाश

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक के परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/acb-probe-in-namkum-land-scam-ranchi-illegal-mutation-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment