मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नदी में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच बनी असमंजस की स्थिति

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : मयूरभंज जिले के घागरबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित जेबासाही गांव में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बच्चे का घर नदी किनारे स्थित है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वह खेलते-खेलते नदी के घाट की ओर पहुंच गया। हाल की बारिश के कारण घाट पर फिसलन थी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसी समय कुछ ग्रामीण खेती का काम समाप्त कर नदी घाट पर स्नान और हाथ-पैर धोने पहुंचे थे। उन्होंने बच्चे को नदी में गिरते देखा और तुरंत उसके पिता जेबा मुंडा को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर बच्चे को नदी से बाहर निकाला और तत्काल चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घागरबेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पोस्टमार्टम को लेकर बनी रही असमंजस की स्थिति

बच्चे की कम उम्र और हादसे की परिस्थितियों को देखते हुए परिजन पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। इस कारण कुछ समय तक परिजनों और पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस और चिकित्सकों द्वारा समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : आज जमशेदपुर जाएंगे CM हेमंत सोरेन, शहीद निर्मल महतो की समाधि पर देंगे श्रद्धांजलि

गांव में पसरा मातम

मासूम की असामयिक मौत से पूरे जेबासाही गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नदी किनारे रहने वाले परिवारों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने मामले को दुर्घटनावश मौत मानते हुए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment