मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आज जमशेदपुर जाएंगे CM हेमंत सोरेन, शहीद निर्मल महतो की समाधि पर देंगे श्रद्धांजलि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार, 8 अगस्त को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगे। करीब डेढ़ घंटे के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उलियान पहुंचकर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे आमसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए उलियान के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें : विश्व आदिवासी दिवस पर सरायकेला में दिखेगी संस्कृति की झलक, छऊ और पारंपरिक नृत्यों से सजेगा आयोजन

DC-SSP ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के DC और SSP तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कारकेड रूट और प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर वापसी तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

जानिए CM हेमंत सोरेन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 1:05 बजे सड़क मार्ग से उलियान के लिए रवाना होंगे और करीब 1:10 बजे शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पहुंचेंगे। उलियान में प्रतिमा पर माल्यार्पण और समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2 बजे उलियान से परिसदन के लिए रवाना होंगे और करीब 2:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री 2:25 बजे सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। करीब 2:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment