मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लगातार बारिश के चलते कांग्रेस प्रभारी के. राजू का रांची दौरा स्थगित, फ्लाइट रद्द होने से बदला कार्यक्रम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम का असर अब राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू का शुक्रवार (25 सितंबर) को प्रस्तावित रांची दौरा फ्लाइट रद्द होने के कारण स्थगित कर दिया गया है।

हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट हुई रद्द

प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी सूचना के अनुसार, के. राजू को शुक्रवार को हैदराबाद से रांची पहुंचना था। लेकिन प्रतिकूल मौसम और विमान सेवा प्रभावित होने के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई, जिसके चलते उनका रांची आगमन टाल दिया गया।

नई तारीख की घोषणा बाद में होगी

पार्टी ने बताया है कि के. राजू के रांची दौरे और आगामी कार्यक्रमों की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। फिलहाल सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस ने जानकारी दी थी कि के. राजू 25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे और 26 सितंबर को आयोजित पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हालांकि, खराब मौसम के कारण पूरा दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment