मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में अजब–गजब मामला: शराब दुकान में घुसी गर्भवती बंदरिया, शराब पीने के बाद वहीं सो गई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : ओरमांझी ब्लॉक चौक स्थित एक शराब दुकान में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक गर्भवती बंदरिया अचानक दुकान के अंदर घुस गई। दुकानदार के अनुसार, बाहर निकालने की कोशिश के दौरान बंदरिया ने उन्हें काट लिया। इसके बाद वह कथित तौर पर शराब की बोतल से शराब पीने लगी और कुछ ही देर में दुकान के अंदर लेटकर सो गई। दुकानदार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि बंदरिया अचानक दुकान में घुस आई थी। उसे बाहर भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने हमला कर दुकानदार को काट लिया। इसके बाद बंदरिया दुकान में रखी एक शराब की बोतल तक पहुंची और कथित तौर पर उससे शराब पी ली। कुछ देर बाद वह दुकान के फर्श पर लेट गई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

अनोखा नजारा देखने उमड़ी भीड़

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में शराब दुकान के बाहर जुट गए। लोग इस अनोखी घटना को देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे और काफी देर तक इलाके में भीड़ लगी रही।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

सूचना मिलने पर बिरसा जैविक उद्यान की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिना किसी नुकसान के गर्भवती बंदरिया को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वहां से बाहर निकाला। फिलहाल वन्यजीव विशेषज्ञों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बंदरिया ने कितनी मात्रा में शराब पी थी या उसकी स्थिति पर इसका क्या प्रभाव पड़ा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment