मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्वी सिंहभूम में बंद घर से लाखों की चोरी, मां के इलाज के लिए जमशेदपुर गया था परिवार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित राजलाबांध गांव में बंद पड़े एक घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और 95 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घर के मालिक शुभेंदु कुईला अपनी मां के इलाज के लिए पत्नी के साथ जमशेदपुर में रह रहे थे, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा टूटा देखा और इसकी सूचना शुभेंदु कुईला को दी। सूचना मिलते ही वह जमशेदपुर से राजलाबांध पहुंचे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला।

अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के गहने गायब

शुभेंदु कुईला ने पुलिस को बताया कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और सीधे अलमारी को निशाना बनाया। चोर 95 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की एक जोड़ी चूड़ी, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी बालियां और एक हार लेकर फरार हो गए। चोरी हुए जेवरात की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

मां के इलाज के लिए घर से बाहर था परिवार

शुभेंदु के अनुसार, उनकी मां रेवती कुईला 18 सितंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज आदित्यपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इसी कारण वह पत्नी के साथ जमशेदपुर में थे और राजलाबांध स्थित घर कई दिनों से बंद पड़ा था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी आसपास के दो घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment