Samachar Post रिपोर्टर, रांची : Forest Officers Wives Association (FOWA) की ओर से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कलामाटी, खूंटी, रांची में सामाजिक एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल सामग्री और जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। स्कूल में पानी की समस्या को देखते हुए एक पानी का पंप भी दान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल, मनोरंजन और बुनियादी सुविधाओं के लिए सहयोग देना तथा उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना था।
क्रिकेट किट, कैरम और बैडमिंटन का सामान दिया
FOWA की ओर से विद्यालय को पोर्टेबल स्पीकर और माइक, क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन रैकेट और छाता समेत कई उपयोगी सामान दिए गए। खेल सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान FOWA सदस्यों ने विद्यार्थियों से बातचीत भी की और उन्हें खेलकूद के साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

पानी की समस्या को देखते हुए पंप किया दान
विद्यालय में जल आपूर्ति की समस्या की जानकारी मिलने के बाद FOWA की ओर से पानी का पंप उपलब्ध कराया गया। इससे स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जल सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। FOWA के अनुसार, खेल गतिविधियों में भागीदारी से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, सहयोग और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। संस्था ने शिक्षा के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी बच्चों के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
FOWA की कई पदाधिकारी और सदस्य रहीं मौजूद
कार्यक्रम में FOWA की अध्यक्ष भारती कुमार, सचिव नीमा ल्हाकी भूटिया, संयुक्त सचिव मीनू पंडियन, कोषाध्यक्ष रमिता कंबोज और सांस्कृतिक एवं खेल समन्वयक विशाखा वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं। इसके अलावा रश्मि मिश्रा, पूनम रंजन, मनीषा बाजपेयी, रेखा राजपुरोहित, मुक्ता श्रीवास्तव, माधवी चटर्जी, कलावती पांडेय, उर्मिला गुप्ता, एनी सिसली, सुधा चौधरी, सीमा कुमार, सुनीता गुप्ता, लीना गुप्ता, सुनंदिता दास, प्रीति बाला, रीता कुमार, आभा मिश्रा और श्वेता चौधरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में FOWA की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्था की इस पहल को शिक्षा, बाल विकास और सामाजिक सहयोग से जुड़ी गतिविधियों की दिशा में एक प्रयास बताया गया।





















