मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में गरगा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, गेट नंबर-3 खोला गया

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : लगातार बारिश के बीच गरगा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। 25 सितंबर की सुबह 11 बजे डैम का जलस्तर 766.4 फीट दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 767 फीट है। यानी जलस्तर खतरे के निशान से महज 0.6 फीट नीचे है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार सुबह से जलस्तर लगभग स्थिर बना हुआ है। स्थिति पर नजर रखते हुए नियंत्रित तरीके से पानी की निकासी शुरू की गई है।

गेट नंबर-3 करीब पांच इंच खोला गया

चास के एसडीओ प्रांजल ढांडा ने बताया कि नियंत्रित जल निकासी के लिए गरगा डैम का गेट नंबर-3 करीब पांच इंच खोला गया है। डैम के जलस्तर और पानी के बहाव की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जलस्तर और जल प्रवाह की स्थिति के आधार पर गेट का संचालन जरूरत के अनुसार आगे भी नियंत्रित किया जाएगा।

डैम और नदी से दूर रहने की अपील

जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को गरगा डैम और नदी के आसपास जाने से बचने की हिदायत दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जलस्तर और प्रवाह की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी बदलाव की स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment