मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भोजपुर में सड़क हादसा: चाय पीने निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Samachar Post डेस्क,बिहार : बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना पीरो थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर अनुसूचित जाति टोला के पास हुई, जहां सड़क पार करते समय युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : संसद परिसर के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर किया नाटक मंचन

चाय पीने के लिए जा रहे थे पीरो बाजार

मृतक की पहचान प्रेमचंद्र साह उर्फ पोतन (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे उनकी नींद खुली, जिसके बाद वे चाय पीने के लिए पीरो बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही पीरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रेमचंद्र साह अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में मां कौशल्या देवी, पत्नी ज्ञानती देवी और चार वर्षीय बेटा ओम कुमार हैं। उनकी असामयिक मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment