मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

[wplt_post_categories]

जमशेदपुर में नेविगेशन देखते समय अनियंत्रित हुई कार, तालाब में गिरी; 4 लोगों को ग्रामीणों ने बचाया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हलुदबनी से नामो टोला के बीच सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर से बचने की कोशिश में एक कार सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। कार में बीमार वृद्धा समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कार सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। समय रहते ग्रामीणों की मदद मिलने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में पुलिस बनकर महिला से साढ़े 3 लाख के गहने ठगे, पुड़िया बदलकर 4 अपराधी फरार

इलाज के लिए वृद्धा को अस्पताल ले जा रहे थे परिजन

परिजनों के अनुसार, कार में सवार वृद्धा की तबीयत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कार चालक मोबाइल पर नेविगेशन मैप देख रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रेलर आ गया। ट्रेलर से बचने के प्रयास में कार सड़क से नीचे उतर गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार करीब तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे मौजूद तालाब के गहरे पानी में जा गिरी।

कार तालाब में गिरते ही मची चीख-पुकार

कार के तालाब में गिरते ही उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बिना देर किए कार के शीशे और दरवाजे तोड़े और पानी में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सभी को मामूली चोटें आईं।

पुलिस की मौजूदगी में कार को तालाब से निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में तालाब में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर से बचने के दौरान कार अनियंत्रित हुई और तालाब में जा गिरी। मामले की जांच के बाद दुर्घटना की पूरी वजह स्पष्ट होगी।

[wplt_post_tags]

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment