मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

[wplt_post_categories]

जमशेदपुर में दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट पर घर बैठे दर्ज होगी शिकायत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की। अब लोगों को अपनी समस्याएं बताने या शिकायत दर्ज कराने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक घर बैठे WhatsApp के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलने के बाद उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। वहीं, शिकायतकर्ता को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए शिकायत की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें : JSSC-CGL मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 48 घंटे में मांगा जवाब; 17 सितंबर को अगली सुनवाई

8580090001 नंबर पर WhatsApp से दर्ज करें शिकायत

उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में ‘अबुआ मित्र’ सेवा का शुभारंभ किया। नागरिक 8580090001 WhatsApp नंबर पर संदेश भेजकर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा QR कोड स्कैन करके भी चैटबॉट तक पहुंचा जा सकता है। शिकायत दर्ज करते समय नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे। समस्या से संबंधित जरूरी जानकारी देने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी WhatsApp के जरिए भेजे जा सकेंगे। इससे शिकायत के लिए अलग से आवेदन लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचने की जरूरत नहीं होगी।

शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी

WhatsApp के जरिए मिलने वाली शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता पोर्टल jansahayatajsr.in पर दर्ज किया जाएगा। शिकायत की प्रकृति के आधार पर उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद शिकायत के अनुश्रवण और फॉलोअप की प्रक्रिया भी पोर्टल के माध्यम से होगी। इससे जिला प्रशासन को शिकायतों के निपटारे की निगरानी करने में भी मदद मिलेगी।

SMS से मिलेगी शिकायत की स्थिति

‘अबुआ मित्र’ सेवा की खास बात यह है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद नागरिकों को उसकी प्रगति की जानकारी भी मिलती रहेगी। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए शिकायत पर हुई कार्रवाई की स्थिति बताई जाएगी। इससे शिकायतकर्ता को सिर्फ अपनी शिकायत का स्टेटस जानने के लिए दोबारा सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।

ग्रामीण और दूर-दराज के लोगों को होगा फायदा

जिला प्रशासन के मुताबिक, WhatsApp आधारित यह सुविधा खास तौर पर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी होगी। मोबाइल फोन के जरिए शिकायत दर्ज होने से लोगों का समय और आने-जाने का खर्च बच सकता है। उपायुक्त राजीव रंजन ने नागरिकों से ‘अबुआ मित्र’ सेवा का इस्तेमाल कर अपनी समस्याएं जिला प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। शुभारंभ के मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा और अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

[wplt_post_tags]

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment