मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लातेहार में सड़क हादसे के घायल अनुसेवक की मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक योगेंद्र सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

बेतला मार्ग पर हुए हादसे में हुए थे घायल

जानकारी के अनुसार, योगेंद्र सिंह पिछले रविवार को बेतला मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया था। पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर

योगेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में शोक का माहौल बन गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज सहित कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संवेदना प्रकट की।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

परिजनों और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, योगेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक उनके पैतृक गांव मंगरा के कल्याणपुर लाया जाएगा। वहीं परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment