मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में KYC के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, राशन डीलर पर 50 रुपये मांगने का दावा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत के ग्राम कुशमई स्थित सिफरोज एकता महिला मंडल के राशन डीलर पर KYC के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। एक लाभुक ने आरोप लगाया है कि KYC कराने के लिए उससे 50 रुपये मांगे गए। ताराटांड निवासी सुखदेव दास का आरोप है कि जब वह KYC कराने राशन डीलर के पास पहुंचे तो उनसे 50 रुपये देने को कहा गया। उनका दावा है कि पैसे नहीं देने पर KYC करने से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें : चाईबासा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा, DC ने स्कूलों में ‘साथिया’ चयन के दिए निर्देश

कई लोगों से वसूली का भी दावा

सुखदेव दास ने आरोप लगाया कि डीलर कई अन्य लोगों से भी KYC के नाम पर पैसे वसूल रहा है, लेकिन शिकायत करने से लोग डरते हैं। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण 50 रुपये देना भी उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि घर से बाहर रहने और अधिकारियों तक समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण वे अब तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करा सके।

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लाभुकों को किसी भी प्रकार की अवैध वसूली से बचाने की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment